रिपोर्ट – ऋषभ कुमार!
वैशाली में स्कूलों में रसोइया रहने के बावजूद छात्रों से मिड डे मिल खाने के बाद बर्तन धुलवाया जा रहा है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है बताने की बिहार सरकार की ओर से खाना बनाने एवं खाना परोसने और बर्तन धोने के लिए स्कूल में महिला कर्मचारी की बहाली की गई है लेकिन इसके बावजूद स्कूल में शिक्षक एवं रसोईया कर्मचारी के मिली भगत से स्कूल के शिक्षक छोटे-छोटे बच्चों से खाना खाने के बाद उस बर्तन धुलवाते हैं यह पूरा मामला वैशाली जिले के बिदुपुर प्रखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय उर्दू श्यामपुर दयाल का है। जहां पर शिक्षक के द्वारा एवं रसोईया कर्मचारी के मिली भगत से स्कूल में बर्तन धुलवाया जाता है। इस मामले में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अरुण कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि स्कूल में बर्तन बच्चों को नहीं धोना है। पूरे मामले की जांच पड़ताल की जाएगी। वहीं तस्वीर सामने आने के बाद एक बात तो साफ हो गया है कि स्कूल में शिक्षक के द्वारा पढ़ाई खिलाई एवं बर्तन धुलाई की जानकारी स्कूल के शिक्षक के द्वारा दी जाती है। वही स्कूल के शिक्षक के द्वारा इस मामले में पूछे जाने पर पत्रकार के हिसाब की करने लगते हैं।




