लॉटरी से कलुआही प्रखंड प्रमुख के पद पर दोबारा विजयी हुए महेश चन्द्र सिंह!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के कलुआही प्रखंड प्रमुख पद पर चमत्कारी हालात में लॉटरी से दोबारा विजयी हुए निवर्तमान प्रमुख महेश चंद्र सिंह उर्फ सज्जन सिंह। ज्ञातव्य हो की कलुआही प्रखंड प्रमुख महेश चंद्र सिंह उर्फ सज्जन सिंह के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 1 मार्च 24 को सदर अनुमंडल कार्यालय मधुबनी के कार्यालय कक्ष में एसडीएम अश्विनी कुमार निर्वाचित पदाधिकारी एवं पर्यवेक्षक एडीएम राजेश कुमार सिंह के निगरानी में प्रखंड प्रमुख के लिए मतदान हुआ। मतदान के बाद अनुमंडल पदाधिकारी सदर मधुबनी ने बताया की चुनाव आयोग के निर्देशानुसार कलुआही प्रखंड प्रमुख का चुनाव शुक्रवार को अनुमंडल कार्यालय कक्ष में कराया गया मतदान में प्रखंड पंचायत समिति के कुल 20 सदस्यों ने भाग लिया। जिसमें निवर्तमान प्रमुख महेश चंद्र सिंह उर्फ सज्जन सिंह एवं पंसस दयाराम पासवान ने प्रमुख पद के लिए नामांकन किया नामांकन प्रक्रिया के बाद मतदान हुआ जिसमें जिसमें दोनों प्रत्याशियों को 9 -9 मत प्राप्त हुआ एवं दो मत रद्द घोषित किया गया। इसके बाद दोनों अभ्यर्थी के सहमति के बाद लॉटरी से चुनाव हुआ जिसमें महेश चंद्र सिंह उर्फ सज्जन सिंह निर्वाचित घोषित किए गए।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें