प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय में 2 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आएंगे, उनके साथ रेल मंत्री, पेट्रोलियम मंत्री समेत चार केंद्रीय मंत्री बिहार के मुख्यमंत्री,उपमुख्यमंत्री आयोजन में में शामिल होंगे
बेगूसराय में 2 मार्च को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आएंगे और प्रधानमंत्री का उलाव हवाई अड्डा पर समारोह आयोजित कर जनसभा को संबोधित करेंगे। इसकी तैयारी को लेकर बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सहित भाजपा तमाम नेता युद्ध स्तर पर लगे हुए हैं और लगभग तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर 2:00 बजे हवाई मार्ग से उलाव हवाई अड्डा पहुंचेंगे उनके साथ भारत सरकार के कैबिनेट रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी, फर्टिलाइजर मंत्री मनसुख मांडवीया भी शामिल होंगे। इसके साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा के अलावा भाजपा के तमाम बड़े नेता मंच पर मौजूद रहेंगे। भाजपा नेताओं ने आज प्रेस वार्ता कर कहा कि करीब 2 लाख लोगों सभा में आने की उम्मीद है जिसको लेकर तैयारी कर ली गई है लोगों को लाने की लिए बसों की व्यवस्था की गई है जो दोपहर 12:00 से सभा स्थल पर पहुंचेंगे। लोगों को आमंत्रण देने के लिए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने प्रचार वाहन को भी रवाना किया है जो गांव-गांव जाकर लोगों को सभा में आने के लिए अपील कर रहे हैं। गिरिराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के सभा स्थल पर सभी तरह की तैयारी की जा रही है। 500 वर्षों के बाद अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा की गई जिसको प्रधानमंत्री मोदी ने ऋषियों की तरह साधना कर उसमें हिस्सा लिया था अब सीता की जन्मस्थली मिथिलांचल में प्रधानमंत्री आ रहे हैं। 50 हजार करोड़ से ज्यादा का काम बेगूसराय में हुआ है। श्री कृष्णा बाबू के बाद बेगूसराय में जो विकास का काम रुक गया था वह अब मोदी सरकार ने वह सारे काम किए हैं। खासकर बंद पड़े खाद कारखाना बरौनी रिफाइनरी में पेट्रोल केमिकल्स की स्थापना, गंगा पर रेल और सड़क पुल, फोरलेन का विस्तारित कारण सहित ऐसे कई काम हुए हैं जो मोदी ने किया है और फिर बेगूसराय आ रहे हैं तो उनसे काफी उम्मीदें हैं। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर लोगों में काफी उत्साह है।

बाइट- गिरिराज सिंह केंद्रीय मंत्री
बाइट- जगन्नाथ, प्रदेश महामंत्री




