जेसीबी से दुकान तोड़े जाने मामले की जाँच को पहुँचे DIG

SHARE:

रिपोर्ट – प्रमोद कुमार!

जेसीबी कांड का जांच करने पहुंचे डीआईजी
सीवान जिले के महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय में कल जेसीबी द्वारा दुकान तोडे जाने के मामले को लेकर आज सारण क्षेत्र के डीआईजी विकास बर्मन एवं सिवान के एसपी अमितेश कुमार ने घटनास्थल का दौरा किया। इस क्रम में उन्होंने पीड़ित परिवार के परिजनों से बात की और जेसीबी से तोड़े गए दुकानों को देखा। डीआईजी विकास बर्मन ने मीडिया से द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि मामले की जांच चल रही है जांच के बाद कार्रवाई होगी। इसके पहले डीआईजी और सिवान के एसपी ने महाराजगंज थाना में इस मामले की गहन जांच की और अधिकारियों से इसकी पूरी जानकारी ली।

Join us on:

Leave a Comment