कोर्ट के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग कर एक व्यक्ति को मार दी गोली!

SHARE:

आरा/आशुतोष पाण्डेय

आरा से बड़ी खबर आ रही है, जहां शहर के सबसे सुरक्षित कहे जाने वाले सिविल कोर्ट इलाके में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना हुई है. गुरुवार की दोपहर करीब 1:00 हुई ताबड़तोड़ फायरिंग की इस घटना से पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई.

जानकारी के मुताबिक सिविल कोर्ट के बाहर अज्ञात लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना को अंजाम दिया. गोलीबारी किस घटना में एक शख्स को गोली लगने की भी सूचना है. जिस शख्स को गोली लगी है उसका नाम गोपाल शरण शर्मा है. कोर्ट में कार्यरत एक वकील शशिकांत सक्सेना ने बताया कि अचानक से गोली चलने लगी और देखते ही देखते अफरातफरी मच गई. घटना की जानकारी मिलते ही मौका-ए-वारदात पर एसपी प्रमोद कुमार यादव, एसडीएम लाल ज्योतिनाथ साहदेव समेत कई अधिकारी पहुंचे हैं.
जानकारी के मुताबिक गोली लगने से शख्स की स्थिति गंभीर है. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी आराम से फरार हो गए. आपको बता दें कि आरा कोर्ट में से पहले भी ऐसी घटना हो चुकी है. ये इलाका काफी सुरक्षित माना जाता है और पुलिस की चौकसी भी होती है, ऐसे में दिनदहाड़े गुरुवार को हुई इस घटना से पुलिसिया चौकसी पर सवाल खड़े हो गए हैं. मालूम हो की घटना क्षेत्र आरा के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आता है. इस घटना के बाद वकीलों में भी काफी रोष देखा गया.

Join us on:

Leave a Comment