पंकज कुमार जहानाबाद।
जहानाबाद एसपी ने तीन उत्क्रमित थाना का उद्घाटन किया
।जहानाबाद जिले में पांच ओपी को उत्क्रमित कर अब थाना बनाया जाएगा गृह विभाग से जारी अधिसूचना के बाद आज एसपी अरविंद प्रताप सिंह और एसडीपीओ राजीव कुमार सिंह ने तीन थानों का उद्घाटन कर दिया। बाकी दो कल्पा और करौना का उद्घाटन शुक्रवार को किया जाएगा। सभी थानों में शुक्रवार से पूर्ण रूपेण कार्य करना शुरू कर दिया जाएगा। इस संबंध में जिला पुलिस प्रशासन द्वारा आदेश जारी किया गया था। जिले के कल्पा ओपी, कड़ोना ओपी, टेहटा ओपी, उमता धरनई ओपी और विशुनगंज ओपी को सरकार द्वारा पिछले दिनों उत्क्रमित करते हुए पूर्ण थाना का दर्जा दिया गया था। इन सभी थाना में स्वतंत्र रूप से प्राथमिककी दर्ज करने के साथ-साथ अनुसंधान का कार्य किया जाएगा। इसके अलावा आपराधिक कार्यों के नियंत्रण और विधि व्यवस्था संधारण के लिए उसे दुसरे थाने पर निर्भर रहना नहीं पड़ेगा। सरकार द्वारा इस संबंध में स्वीकृति प्राप्त होने के बाद गृह विभाग द्वारा यहां आदेश प्राप्त हुआ था।जिसके आधार पर जिला प्रशासन ने आदेश जारी करते इन सभी थानों में नियमित कार्य संचालन का निर्णय लिया है। एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि इन थानों के बन जाने से लोगों को सहूलियत होगी।
तीन ओपी को बनाया गया है ।




