तेजस्वी के लिए समर्थकों के जान की कीमत कीड़े मकोड़े जितनी : जयराम विप्लव!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

जो जनता को गिराना चाहते हैं जनता उन्हें गिरा देती है –


तेजस्वी के लिए समर्थकों के जान की कीमत कीड़े मकोड़े जितनी : जयराम विप्लव


भाजपा प्रवक्ता जयराम विप्लव ने नेता प्रतिपक्ष के एक वायरल वीडियो पर बोलते हुए गंभीर प्रश्न उठाते हुए कहा कि
तेजस्वी यादव द्वारा अपने गैरकानूनी रथ के ड्राइवर से बोलना दुर्भाग्यपूर्ण है कि सामने खड़े ” दो-चार को गिरने दो “
ऐसा बोलना उनकी क्रूरता , सामंती मानसिकता और वंशवादी अहंकार का परिचय देता है।

वीडियो बांका में तेजस्वी के कथित जन विश्वास यात्रा का लाइव है जो बस के अंदर से ही हो रहा था ।

सोचिए , जो व्यक्ति अपने समर्थकों के प्रति ऐसा भाव रखता है, जिसकी नजर में लोगो के जान की कीमत कीड़े मौकड़े से भी कम है , वो व्यक्ति सत्ता में रहेगा तो जंगलराज और नरसंहार वाला दौर ही लायेगा ।

लेकिन याद रहे एनडीए की सरकार है जो वंशवादी और माफियाओं वाली सोच को नहीं चलने देगी। जनता को गिराने की जो सोचता है उसे जनता जमीन पर गिरा देती है।

Join us on:

Leave a Comment