मुख्यमंत्री ने बाढ़ में सामुदायिक भवन का किया उद्घाटन!

SHARE:

:- रागिनी शर्मा !

बाढ़ के भुनेश्वरी चौक स्थित पुराने डाक बंगला परिसर मे नवनिर्मित ‘सामुदायिक भवन’ का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वर्चुअल तरीके से उद्घाटन किया।

बाढ़ प्रखंड में जिला परिषद की भूमि पर नवनिर्मित सामुदायिक भवन का वर्चुअल उद्घाटन जि.प.अध्यक्ष अंजू देवी,MLC नीरज कुमार,तथा
विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ‘ज्ञानू जी’ की उपस्थिति और मुंगेर सांसद ललन सिंह की अध्यक्षता में विशिष्ट अतिथि उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद एवं रेनू देवी की मौजूदगी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह में पहुंचे डीएम चंद्रशेखर सिंह ने नए भवन का मुआयना किया। उद्घाटन समारोह में शामिल पूर्व विधान पार्षद रामचंद्र भारती ने जिला परिषद अध्यक्ष पर काम में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए जमकर बरसे।

Join us on:

Leave a Comment