डीएम ने जिला राजस्व कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, दिए निर्देश!

SHARE:

अनिल शर्मा

नवादा : जिला पदाधिकारी यशपाल मीणा द्वारा जिला राजस्व कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के क्रम में उन्होंने उपस्थिति पंजी के अनुसार सभी कर्मियों की उपस्थिति का जायजा लिया । राजस्व शाखा से संबंधित गाइड फाइल ,सैरात पंजी , बंदोबस्ती पंजी , मास्टर गाइड फाइल , अभियान बसेरा , मद्य निषेध मामले , भूमि अधिग्रहण मामले , दाखिल खारिज , ऑनलाइन म्यूटेशन , अतिक्रमण वाद , लगान वसूली , जमाबंदी , विधानसभा से संबंधित प्रश्न , एमजेसी , सी डब्ल्यू जे सी , एलपीए , गजट पंजी का निर्माण , लॉग बुक , भूमि हस्तांतरण पंजी , आगत पणजी , आकस्मिक अवकाश पंजी , दखल देहानि आदि कार्यों का उन्होंने गहन जांच किया । उन्होंने अपर समाहर्ता उज्जवल कुमार सिंह को निर्देश देते हुए कहा कि भूमि राजस्व से संबंधित पत्र विभागीय वेबसाइट पर अपलोड करना सुनिश्चित करें । उन्होंने कहा कि हर माह कार्यालय का निरीक्षण सुनिश्चित करें एवं ससमय कार्य निष्पादन करना सुनिश्चित करें । उन्होंने कहा कि आगत पंजी में डीएम एवं आयुक्त स्तर से प्राप्त पत्र अलग कलर से मार्किंग करते हुए पत्रों का शीघ्र निष्पादन करना सुनिश्चित करें ।उन्होंने डीआइओ – राजीव कुमार को निर्देश देते हुए कहा कि सभी विभाग के द्वारा फाइल मूवमेंट ट्रैकिंग हेतु सॉफ्टवेयर तैयार करें । उन्होंने कहा कि सीओ स्तर से होने वाले कार्यों का ऐप एवं लैंड डायरेक्टरी ऐप का 15 अगस्त 21 के अवसर पर लांच किया जाएगा । उन्होंने कहा कि सुव्यवस्थित ढंग से राजस्व शाखा को दुरुस्त रखें । साफ सफाई की समुचित व्यवस्था रखें । कार्यालय सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे /अग्निशामक यंत्र क्रियाशील रखें । कार्यालय के बाहर पब्लिक कोर्ट से संबंधित मामले को नोटिस बोर्ड पर डिस्प्ले करें । रेकॉर्ड सुरक्षित रखने के लिए नए अलमीरा का क्रय हेतु प्रस्ताव भेजें । कंप्यूटर क्रियाशील रखें । इस अवसर पर अपर समाहर्ता – उज्जवल कुमार सिंह , जिला विधि शाखा पदाधिकारी – राजीव रंजन के साथ साथ सभी गर्मी उपस्थित थे ।

Join us on:

Leave a Comment