विधानसभा मे सचेतक बनाए गए समीर कुमार महासेठ, राजद नेताओं ने दी बधाई!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के राष्ट्रीय जनता दल जिला प्रवक्ता इन्द्र जीत राय ने एक प्रेस बयान जारी कर बताया है कि मधुबनी विधानसभा से राजद विधायक पुर्व मंत्री शमीर कुमार महासेठ को बिहार विधानसभा में सचेतक के पद पर नियुक्ती को लेकर राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा भेजे गए प्रस्ताव पर सभापति के द्वारा प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया गया है। पुर्व उद्योग मंत्री श्री महासेठ अब विधानसभा में राजद कोटे से सचेतक के तौर पर अपना कार्यभार संभालेंगे। पार्टी द्वारा श्री महासेठ को इस पद पर नियुक्त करने के प्रस्ताव और सभापति द्वारा मंजूर किए जाने के बाद मधुबनी राजद ने जहां इस बात को लेकर खुसी जाहिर करते हुए स्वागत किया है। वही श्री महासेठ को पार्टी द्वारा मिले इन सम्मानित जबाबदेही को मधुबनी के जनता का सम्मान बताया है। इस बात की खबर जैसे ही जिला राजद नेताओं, समर्थकों एवं राजद परिवार के लोगों को लगी सबों ने पार्टी के फैसले का स्वागत करते हुए खुशी जाहिर किया है। वही लोगों ने श्री महासेठ को बधाई दिया है। बधाई देने वालों में राजद के जिला अध्यक्ष सह पूर्व विधायक रामाशीष यादव, सांसद डॉ.फैयाज अहमद, राजद के वरिष्ठ नेता राजकुमार यादव, राजेंद्र यादव, रामकुमार यादव, इंद्रभूषण यादव, चंद्रकिशोर मंडल, महेश प्रसाद मंडल, जिला प्रवक्ता इंद्रजीत राय, रेणु यादव, वीणा देवी पवन यादव, मो.जहांगीर अली, चन्द्रशेखर झा सुमन, रामवरण राम, विजय यादव,ललीता देवी सहित अन्य लोग शामिल हैं।

राजद नेता

Join us on:

Leave a Comment