नवगछिया में दिनदहाड़े गोली मारकर युवक की हत्या, सिर और सीने में मारी 8 गोलियां!

SHARE:

रिपोर्ट – अंजनी कुमार कश्यप

नवगछिया में दिनदहाड़े गोली मारकर युवक की हत्या, युवक के सिर और सीने में मारी 8 गोलियां, दिन दहाड़े हुई इस हत्या से दहला इलाका

एंकर : नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोसाईगांव में एक युवक की दिनदहाड़े गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया गया है। मृतक की पहचान गोसाईगांव निवासी श्रवण यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है मृतक युवक मजदूर का काम करता था। जानकारी के अनुसार मृतक श्रवण यादव गांव के पास हीं एक निर्माणशील घर में काम कर रहा था, इसी क्रम में एक हथियारबंद बदमाश ने आकर श्रवण के सिर और सीने में पिस्टल से 8 गोलियां मार कर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते हीं गोपालपुर थाना और नवगछिया एसडीपीओ ओम प्रकाश अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। बताया जा रहा है की मृतक युवक का भी पुराना अपराधिक इतिहास रहा है. आशंका जताई जा रही है की पूरानी रंजिश में युवक की हत्या हुई होगी।

दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या

इस हत्या के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस हत्यारों को पकड़ने के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। दिनदहाड़े हुई इस घटना से ग्रामीणों में गुस्सा का माहौल है और पुलिस से आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने की गुहार लगा रहे हैं।

पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

श्रवण यादव है वो मजदूरी का काम कर रहे थे, जानकारी हुई की कोई उनसे मिलने आया और बातचीत कर रहा था और अचानक गोली मार दी और भाग गया। टीम लगी हुई है इसके पीछे। कितनी गोली लगी है ये पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आएगी। परिजन से जानकारी ली जा रही है विवाद के बारे के पता किया जा रहा है।

  1. : फुचो यादव, मृतक का भाई ने कहा की हम चौक पर गए थे। तभी मेरे बाबा आकार बोले की भैया को गोली मार दिया है। मिस्त्री को पूछे तो बोला की एक आदमी आया और उससे बातचीत कर रहा था तभी गोली मार हत्या कर दी और भाग गया। यहां कर 4 दिन से काम कर रहा था। बहुत दिनों पहले विवाद था लेकिन अब वो कमाते खाते थे।
  2. : सुभाष कुमार, चश्मदीद ने कहा की हम बाहर में दीवार जोड़ रहे रहे तभी गोली चलने की आवाज आई। जब तक दौड़ कर रहे तो देखे की अपराधी रोड के तरफ भाग रहा है। हम रोड के तरफ न जाकर श्रवण की ओर आ गए तो देखे श्रवण जमीन पर गिरा हुआ हैं।
  3. : ओम प्रकाश, SDPO, नवगछिया ने कहा की श्रवण यादव है वो मजदूरी का काम कर रहे थे, जानकारी हुई की कोई उनसे मिलने आया और बातचीत कर रहा था और अचानक गोली मार दी और भाग गया। टीम लगी हुई है इसके पीछे। कितनी गोली लगी है ये पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आएगी। परिजन से जानकारी ली जा रही है विवाद के बारे के पता किया जा रहा है।

Join us on:

Leave a Comment