:- रागिनी शर्मा !

बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद डॉ. संजय जायसवाल का राजधानी के मोकामा में दर्जनों वरिष्ठ भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संजय कुमार और शशि शंकर शर्मा के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया।
डॉ. जायसवाल ने बेगुसराय से लौटने के क्रम में मोकामा के हाथीदह में कार्यकर्ताओं से भावपूर्ण मुलाकात की। इस दौरान मीडिया से वे बचते नजर आये।
दरअसल मंत्री मदन सहनी प्रकरण के बाद से ही सत्ताधारी दल के नेता मीडिया के सवालों से मुँह छिपाते फिर रहे हैं।
मदन सहनी का समर्थन भाजपा नेता विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने भी किया तो वहीं कई मंत्रियों समेत पूर्व सीएम जीतन राम माँझी ने भी माना कि बिहार में अफसरशाही बेलगाम है।
उसके बाद केंद्रीय कैबिनेट के विस्तार में आर सी पी सिंह के मंत्री बन जाने के बाद जदयू में भी सबकुछ सही चलता नही दिख रहा है।
यही कारण है कि भाजपा जदयू के नेता मीडिया के सवालों का सामना करने की हिम्मत नही जुटा पा रहे हैं।
आज जब संजय जायसवाल से मीडियाकर्मियों ने पुछा की कबतक चलेगी नीतीश सरकार तो डॉ. जायसवाल हँसकर टाल गये और जल्दी से निकल गये।
जिसके बाद ये कयास लगाये जा रहे हैं कि आने वाले दिनों में बिहार में राजनीतिक उठापटक देखने को मिल सकता है।




