2024 भूल कर विपक्षी गठबंधन 2029 की तैयारी में लगा- सांसद संजय झा!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार

जदयू सांसद संजय झा आज जदयू कार्यालय पहुंचे जहां पर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री अशोक चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा पूर्व मंत्री जयकुमार सिंह और जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने जदयू सांसद संजय झा का स्वागत किया इस अवसर पर जदयू सांसद संजय झा ने कहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो हमें जिम्मेदारी दिया है इसके लिए धन्यवाद देते हैं जदयू परिवारवाद से दूर एक पार्टी है जहां कोई भी साथी कहीं पहुंच सकता है हम लोगों के लिए गौरव की बात है नीतीश कुमार ने बिहारी और बिहार के प्रतिष्ठा बढ़ाई है। जदयू सांसद ने यह भी कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार में एक बेस बना दिया है और नीतीश कुमार जी ऐसा ईमानदार आदमी है चिराग लेकर ढूंढने से भी नहीं मिला मिलेगा। हमारा सौभाग्य है कि उनके साथ काम करने का हमें मौका मिला है और जहां भी हम लोग जदयू का झंडा लेकर कहीं जाते हैं तो हमें काफी सम्मान मिलता है जदयू सांसद ने यह भी कहा कि बिहार का काया कल्प नीतीश कुमार ने किया है बिहार में रोड पानी और बिजली सब में आगे किया है एक और प्रयास करने की जरूरत है उसके बाद बिहार पांच विकसित राज्यों की श्रेणी में आ जाएगा वहीं इंडिया गठबंधन पर निशाना साधते हुए संजय झा ने कहा कि इंडिया गठबंधन 2029 की तैयारी कर रहा है 2024 को वह भूल चुके हैं बिहार में चुनाव 2020 में नीतीश कुमार के चेहरे पर लड़ा गया था और यह सरकार पूरा कार्यकाल करेगा मध्यवर्ती चुनाव होने की कोई संभावना नहीं है संजय झा ने कहा कि शिक्षा में सुधार सात निश्चय पार्ट 2 में तय था और मुख्यमंत्री ने उसे वादे को पूरा किया है।
बाइट–सञय् झा जदयू सांसद

Join us on:

Leave a Comment