रिपोर्ट:-निभास मोदी

भागलपुर। सन्हौला मे अखिल भारतीय नौजवान संघ एवं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा सरकार के विरोध में प्रदर्शन व नुक्कड़ सभा किया गया । सबसे पहले कार्यकर्ता के द्वारा झंडा व बाजा के साथ जुलूस निकाला गया एवं जोरदार नारेबाजी किया गया। जुलूस सनहोला डाक बंगला चौक से निकलकर हाई स्कूल एवं बस स्टैंड चौक से टेंपो स्टैंड तक होते हुए ब्लाक चौक से पुनः वापस आकर थाना चौक एवं बस स्टैंड चौक पर नुक्कड़ सभा किया गया। नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए भाकपा युवा नेता संजीत सुमन ने कहा कि कोरोना काल में यात्री किराया बढ़ाया गया था ,अब सरकार के द्वारा इसका मूल्य निर्धारित किया गया है, जो कि अभी तक लागू नहीं हुआ है और ना ही यात्री किराया बोर्ड बस स्टैंड पर लगाया गया है। सरकार एवं स्थानीय प्रशासन व जिलाधिकारी के द्वारा इस निर्धारित यात्री किराया को लागू करवाया जाए, ताकि मनमाना किराया वसूली रुक सके । साथ ही बस स्टैंड चौक पर एक भगत सिंह की प्रतिमा लगाने की मांग सरकार से किया और कहा कि 1 सप्ताह के अंदर मांग पूरी नहीं होगा तो जन आंदोलन तेज होगा एवं चक्का जाम किया जाएगा।
कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व जिला परिषद नौजवान संघ के राज्य अध्यक्ष युवा नेता संजीत सुमन ने किया । कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाकपा के अंचल मंत्री कॉमरेड वासुदेव पंडित, सहायक अंचल मंत्री इरशाद आलम, नौजवान संघ के राज्य कार्यकारिणी सदस्य सलमान सिद्दीकी ,कैलाश मंडल अंचल मंत्री ,रंजन कुमार दास , मिहिकलाल यादव प्रखंड उपाध्यक्ष, रमेश प्रसाद सिंह जितेंद्र कुमार मंडल ,दिलीप यादव, फुल कुमारी देवी, तुलसी तांती सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।




