रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
– मधुबनी जिले के कलुआही थाना क्षेत्र अंतर्गत बरदेपुर गणेश चौक से पुरसौलिया की ओर बच्चों को ले जा रहे स्कूल की गाड़ी को बीच सड़क पर रोककर गाड़ी चलाने वाले एक एमएसयू कार्यकर्ता के साथ पुरसौलिया पंचायत के मुखिया एवं उसके अन्य समर्थकों द्वारा मारपीट किए जाने से स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। जानकारी के अनुसार पुलिस की गश्ती गाड़ी घटना स्थल पर पहुंच गई और युवक को बचाकर थाना ले आई। दूसरी ओर पुरसौलिया मुखिया ने उस युवक पर कचड़ा भवन निर्माण में रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। पुलिस मुखिया मनोज साहु के बयान पर प्रभात रंजन उर्फ बासुकी के विरुद्ध तथा प्रभात रंजन उर्फ बासुकी के बयान पर पुरसौलिया मुखिया मनोज साहु और विक्रम साहु के विरुद्ध अलग अलग प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। घटना को लेकर शनिवार की देर रात तक मुखिया मनोज साहु अपने समर्थकों के साथ कलुआही थाना पर जबरदस्त हंगामा किया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अपनी बात मनमाने के लिए मुखिया और उसके समर्थकों ने थाना में पुलिस के साथ अभद्रता भी किया। मुखिया के समर्थन में प्रखंड क्षेत्र के अन्य पंचायत के मुखिया ने भी पुलिस के ऊपर दबाव बनाते हुए पुलिस अभिरक्षा में रखे गए प्रभात रंजन उर्फ बासुकी को जेल भेजने की मांग करने लगे। थानाध्यक्ष सपन कुमार एवं खजौली इंस्पेक्टर द्वारा देर रात तक काफी समझाने की कोशिश जाड़ी रहा। इस दौरान मुखिया के समर्थक पुलिस अभिरक्षा में रखे गए युवक को खींचकर बाहर निकालने का कोशिश किया । थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी ने संयम का परिचय देते हुए मौहौल को शांत कराया। दोनों ओर से देर शनिवार रात्रि में ही प्राथमिकी दर्ज कर दिया गया। रविवार को पुलिस अभिरक्षा में रखे गए युवक के समर्थन में लोगों का जुटना शुरू हो गया। थानाध्यक्ष ने सभी को समझाते हुए कहा कि पुलिस गहराई से मामले को लेकर अनुसंधान कर रही है। बासुकी को लोगों की भीड़ से बचाने के लिए थाना में रखा गया है। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद मधुबनी न्यायालय से जमानत मिलने की उम्मीद है। दूसरी ओर युवक के समर्थन में पहुंचें ग्रामीण और एमएसयू कार्यकर्ताओं ने आरोपी मुखिया को गिरफ्तार करने की मांग किया है। थानाध्यक्ष ने लोगों को भरोसा दिलाया कि पुलिस एक पक्षीय नहीं है। मुखिया के विरुद्ध भी विधिसम्मत करवाई किया जाएगा।




