लखीसराय- मामूली विवाद में बदमाशों ने युवक को मारी गोली, नाजुक स्थिति में पीएमसीएच रेफर!

SHARE:

रिपोर्ट- शशिकांत मिश्रा!

– लखीसराय। पिपरिया थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर गांव में मामूली विवाद में एक युवक पर अपराधियों ने फायरिंग की है। इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां स्थिति गंभीर रहने पर पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि रामचंद्रपुर निवासी रंजीत महतो के पुत्र गुलशन कुमार और गांव के ही विकास सिंह से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद विकास सिंह, अपराधी कन्हैया सिंह को बुलाया। कन्हैया सिंह पहुंचते ही युवक पर फायरिंग कर दिया। जिसमें युवक गुलशन के गर्दन में लगकर निकल गया। सूचना मिलते ही मौके पर पिपरिया पुलिस पहुंच कर मामले की तफ्तीश में जुटी है। साथ ही अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।

बाइट-प्रवीण कुमार,मृतक के परिजन।
बाइट-गुलशन कुमार, घायल युवक।

Join us on:

Leave a Comment