:- रवि शंकर अमित!
19 फरवरी सोमवार रात दस बजे से 20 फ़रवरी सुबह 6 बजे तक राजेंद्र सेतु पर परिचालन रहेगा पूर्णतः बंद!
उल्लेखनीय है की राजेंद्र सेतु में मरम्मती कार्य लगातार जारी है, और सोमवार की रात स्पेन नंबर 9 में 123 मीटर ढलाई किया जाना है जिस कारण सेतु से किसी भी प्रकार के वाहनों का आवागमन रहेगा प्रतिबंधित!
जानकारी देते हुए मरम्मत कार्य में लगी एसपी सिंघला कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर अरुण कुमार गुप्ता ने बताया की,19 की रात दस बजे से 20 फ़रवरी सुबह 6 बजे तक राजेंद्र सेतु को ढलाई कार्य हेतु बंद रखा जाएगा! जिसकी सूचना पटना और बेगूसराय जिला प्रशासन को पहले ही दे दी गई है!
अतः जिन्हें राजेंद्र सेतु से होकर यात्रा करनी हो वे ईधर से ना आकर वैकल्पिक मार्गो का प्रयोग करें!
Byte :- अरुण कुमार गुप्ता, प्रोजेक्ट मैनेजर, एसपी सिंघला




