रिपोर्ट – संतोष तिवारी!
मुजफ्फरपुर : बिहार में यूं तो पूर्ण शराबबंदी है लेकिन शराबबंदी की सच्चाई किसी से छुपी नहीं है, आए दिन शराब तस्करों के द्वारा शराब का खेल किया जाता है, हालाकि उत्पाद और पुलिस शराब तस्करों पर नकेल कसती नजर आती है यही वजह है की आए दिन किसी न किसी क्षेत्र से शराब बरामदगी का मामला सामने आता रहता है. इसी करी में बेनीबाद थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर हजारों लीटर विदेशी शराब बरामद किया साथ ही दो तस्कर को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया.
उत्पाद विभाग द्वारा बताया गया की गुप्त सूचना के आधार पर बेनीबाद ओपी क्षेत्र के जगनिया के समीप एक गाछी से एक ट्रक को छापेमारी कर पकड़ा गया, जिसपर तकरीबन 308 कार्टून विदेशी शराब लोड थी, जिसकी मात्रा तकरीबन 2661लीटर से ज्यादा आंकी गई. वही उत्पाद की टीम ने मौके से दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जिसकी पहचान बैजनाथ राय और करन कुमार के रूप में हुई है, वही दो अन्य फरार तस्करो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है, साथ ही बताया गया की गिरफ्तार तस्करो के पास से एक देसी कट्टा, गोली सहित अन्य सामान बरामद किया गया. वही उत्पाद विभाग के द्वारा आगे की कारवाई की जा रही है.




