बेगुसराय बरौनी रिफाइनरी ने लगाया तीन दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी!

SHARE:

रिपोर्ट- प्रशांत कुमार!

बेगुसराय बरौनी रिफाइनरी ने लगाया तीन दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी मेला, 15 हजार समेत 50 हजार प्रकार का पुष्प का किया जा रहा है प्रदर्शनी

बेगूसराय बरौनी रिफाइनरी ने तीन दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी मेला का आयोजन किया है। इस पुष्प प्रदर्शनी मेला का उद्देश्य वर्तमान स्थिति में प्रकृति को स्वच्छ और सुंदर के साथ वर्तमान स्थिति में पुरे विश्व में हरित को संकल्प पूरा करने के उद्देश्य से यह पुष्प प्रदर्शनी मेला प्रत्येक वर्ष 16 फरवरी से लगाया जाता है। इस पुष्प प्रदर्शनी मेला में 15 हजार गमले में 50 हजार प्रकार के पुष्प लगाकर प्रदर्शनी किया जा रहा है। सबसे मनमोहन इस पुष्प प्रदर्शनी मेले में पुष्प के बनाए गए भगवान बुद्ध, राष्ट्रीय पक्षी मोर, दिल के आकार में कई सेल्फी प्वाइंट बनाए गए हैं जो प्रदर्शनी पुष्प प्रदर्शनी मेले में आए लोगों को मनमोहन रहा मन मोह रहा है। इस पुष्प प्रदर्शनी मेले में बरौनी रिफाइनरी के टाउनशिप के के लोग के साथ-साथ जिले के आसपास इलाके के लोग इस पुष्प प्रदर्शनी मेले में घूम कर पुष्प का आनंद लें रहे हैं। तीन दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी मेला का उद्घाटन बेगूसराय के जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा, बरौनी रिफाइनरी के कार्यपालक निदेशक सह बरौनी रिफाइनरी प्रमुख सत्य प्रकाश,, बेगूसराय खगड़िया रेंज के डीआईजी ने संयुक्त रूप से फीता काट कर पुष्प प्रदर्शनी मेला का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद मुख्य अतिथि समेत सभी पदाधिकारी पुष्प प्रदर्शनी मेला में लगाए गए पुष्प काउंटर का निरीक्षण किया वहीं पुष्प के बारे में जानकारी हासिल किया बरौनी रिफाइनरी के कार्यपालक निदेशक सत्य प्रकाश ने कहा कि वर्तमान स्थिति में पुरे विश्व को हरित संकल्प को पूरा करने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष 16 फरवारी को पुष्प मेला का आयोजन किया जाता है। इसकी तैयारी एक महीने से लोग करते हैं। इस मौके पर जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा ने कहा कि बरौनी रिफाइनरी में यह तीन दिवसीय पुष्प मेल लगाए गए हैं यह बहुत ही प्रशंसा योग है इस प्रदर्शनी मेले में बेगूसराय जिले के लोग घूम कर आनंद लेंगे।

बाइट:- जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा

बाइट :-सत्य प्रकाश कार्यपालक निदेशक बरौनी रिफायनरी

Join us on:

Leave a Comment