जिला परिषद सहित अन्य ने किया संयुक्त रूप से नवनिर्मित पीसीसी सड़क का उद्घाटन!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के बेनीपट्टी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत परजुआर पंचायत स्थित दहिला गांव में रामचंद्र यादव के घर के पास पीएमजीएसवाइ सड़क से दहिला कोशी नहर तक 450 फीट की दूरी में नवनिर्मित पीसीसी सड़क एवं अरुण यादव के घर से पीएमजीएसवाइ मुख्य सड़क किनारे 700 फीट की दूरी में नवनिर्मित नाला का उद्घाटन शुक्रवार को मधुबनी की जिला परिषद अध्यक्षा बिंदु गुलाब यादव, बेनीपट्टी के बीडीओ डॉक्टर रवि रंजन व स्थानीय जिला पार्षद सदस्य अलका झा सहित अन्य ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। मिली जानकारी के अनुसार करीब 20 लाख 70 हजार रुपये की लागत से जिला परिषद की षष्टम वित्त आयोग योजना मद से उक्त सड़क एवं नाला निर्माण की अनुशंसा बेनीपट्टी के जिला परिषद प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र 9 की सदस्या अलका झा ने की थीं। जिला पार्षद अलका झा के द्वारा उक्त सड़क का नामकरण नेताजी चंद्रकांत झा मार्ग किया गया है। उद्घाटन से पूर्व मौके पर मौजूद सभी आगत अतिथियों व स्थानीय लोगों को मिथिला की परंपरा के अनुसार जिला परिषद सदस्य के द्वारा पाग व गमछे से सम्मानित किया गया एवं सुंदर कांड की पुस्तक भेंट स्वरूप प्रदान किया गया। इस दौरान जिला परिषद अध्यक्ष ने कहा कि पूरे जिले में जिला परिषद के द्वारा अनेकों विकासात्मक योजनाओं का काम हो रहा है। इस सड़क का नामांकरण स्वर्गीय चंद्रकांत झा के नाम से किया गया है। जो एक सराहनीय पहल है। स्वर्गीय झा एक सच्चे समाज सेबी और जिले भर में एक अच्छे नाता के तौर पर पहचाने जाते थे। यहां गांव के लोगो के बीच एकजुटता को देखकर बहुत अच्छा लगता है। यह खुशी की भी बात है। क्षेत्र के लोगों ने जिला पार्षद अलका झा जैसे जनप्रतिनिधि को चुनकर बहुत ही अच्छा काम किया है। इन्होंने अपने क्षेत्र में ऐसे अनेकों योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम किया है जो लोगों के लिए खास मायने रखता है। उन्होंने कहा कि आमजनता हमेशा सही नेता चुनें तो क्षेत्र का विकास होना स्वाभाविक हो जायेगा। जिला पार्षद अलका झा आप लोगों की सेवाएं कर रहीं हैं। वहीं बीडीओ डॉ. रवि रंजन ने कहा कि परजुआर पंचायत के विकास को जिला पार्षद अलका झा के द्वारा नई गति दी गई है। ये विकास के प्रति काफी सजग हैं। यह मुझे व्यक्तिगत तौर पर भी देखने को मिलता है। इन्होंने राजनीतिक पुरखों के नाम पर सड़क का नामकरण करने का जो सराहनीय काम किया है, वह अन्य जनप्रतिनिधियों के लिये भी अनुकरणीय है। वहीं जिला परिषद सदस्य अलका झा ने कहा कि जनता ने जिस काम के लिये हमें प्रतिनिधि बनाने का काम किया हम विकास को गति देकर उस भरोसे को कायम रखना चाहते हैं। जबकि सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश झा ने कहा कि सड़क नही रहने से ग्रामीणों को आवाजाही करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था और निर्माण की पहल शुरू होते ही कई तरह से अवरोध भी उत्पन्न हुए लेकिन ग्रामीणों की एकजुटता ने सब को असफल बनाने का काम किया। मौके पर बेनीपट्टी प्रखंड जदयू अध्यक्ष प्रदीप कुमार झा बासु, राजद प्रखंड अध्यक्ष रामबरण राम, राजद के जिला महासचिव विजय कुमार यादव, समाजसेवी मुकेश झा, सुंदर मिश्र, अमोल झा, हरिकांत झा, जदयू नेता विनोद मंडल, डॉक्टर शंकर झा, भोगी मिश्र, शिवशंकर पासवान, राजा मिश्र, राधेश्याम यादव, पूर्व मुखिया लाल नारायण सिंह, सतनजीव झा, नवकांत झा, शांति देवी, सरपंच मीनू देवी, सुनील सुमन व शिवजी पासवान सहित अन्य सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment