संयुक्त किसान मोर्चा और ट्रेड यूनियन के आह्वान पर जिला मुख्यालय में जोरदार धरना प्रदर्शन!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के किसान संगठनों एवं इस से जुड़े विभिन्न संगठनों के नेताओं ने आज संयुक्त किसान मोर्चा और केंद्रीय ट्रेड यूनियन के आह्वान पर मधुबनी स्टेशन परिसर से मुख्य मार्ग होते हुए थाना चौक से आगे समाहरणालय धरना स्थल अंबेडकर प्रतिमा के समक्ष पहूंच कर सभा में तब्दील हो गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों के द्वारा गगनभेदी नारे लगाए जाते रहें और भारत बंद का समर्थन किया गया। आयोजित सभा के अध्यक्षता बिहार राज्य किसान सभा के जिला अध्यक्ष सुर्यनारायण महतो ने किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि मुल्य वृद्धि पर नियंत्रण रखने, दवाओं, कृषि इनपुट मशीनरी जैसे आवश्यक वस्तुओं पर से जीएसटी हटाने , स्वामीनाथन कमिशन को लागू करने,एम एस पी को कानूनी दर्जा देने, राष्ट्रीय न्युनतम वेतनमान 26000 रूपए प्रतिमाह करने, सार्वजनिक क्षेत्र के उद्योगों सरकारी विभागों का निजीकरण करना बंद करने, किसानों का ऋण माफ करने, फसल बीमा योजना को सख्ती से लागू करने, सभी के लिए मुफ्त शिक्षा, स्वास्थ्य , पानी और स्वच्छता अधिकार की गारंटी करने की मांग किया गया। आगे नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी किसानों के साथ धोका कर रहे हैं, किसान आंदोलनकारियों पर मोदी सरकार द्वारा जुल्म ढाया जा रहा है, अपने अधिकारों के लिए किसान मजदूर संघर्ष कर रहे हैं तो उनके उपर हमला किया जा रहा है। उनके रास्ते में किल कांटेदार तार सीमेंट के रेलिंग से घेरा जा रहा है। उनके उपर ड्रोन से हमला कर किसान मजदूरों को लहुलुहान किया जा रहा है। मजदूरों को रौंदा जा रहा है। शहीद किसान परिजनों को प्रयाप्त मुआवजा, केन्द्रीय मंत्री अजय कुमार मिश्र टेनी की बर्खास्तगी और मुकदमा दर्ज करने कि मांग करते हुए आंदोलनकारी नेताओं ने कहा किसान मजदूर इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे हम सब आंदोलन को और तेज करेंगे। सभा को किसान नेता कृपानंद आजाद, मनोज मिश्र, रामजी यादव, हिमांशु कुमार, मिथिलेश झा, लक्ष्मण चौधरी, दिलीप झा, ट्रेड यूनियन के नेता सत्यनारायण राय,राम चन्द्र शर्मा, सोनधारी यादव, शनिचरी देवी, आशेश्वर यादव, अशोक कुमार झा, विंदेश्वर यादव,हरिनाथ यादव, राकेश कुमार पाण्डेय सहित कई नेताओं ने संबोधित किया।

Join us on:

Leave a Comment