फाईनेन्स कर्मी लूट मामले में बदमाश समेत फाइनेंस कंपनी का कर्मी गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया है कि फाईनेन्स कर्मी सरोज कुमार, पिता राजकिशोर राय, गांव भड़वारी, थाना बेलसंड, जिला-सीतामढ़ी, जो
आर० बी० एल० कम्पनी में पैसा कलेक्शन का काम करते है। उनके द्वारा बेनीपट्टी धानाध्यक्ष को आवेदन दिया गया कि दिनांक 14.02.24 को समय करीब पौने पाँच बजे शाम में बेनीपट्टी थानान्तर्गत ग्राम रजवन-मेघवन मुख्य पथ के सुनसान जगह पर इनके बैग में रखा दो लाख सात सौ रूपया नगद, सेमसंग कम्पनी का टैब मोबाईल, लाल रंग के अपाची बाइक पर सवार दो अपराधी द्वारा छीन लिया गया हैं। जिस आवेदन के आधार पर बेनीपट्टी थाना काण्ड संख्या -31/24, दिनांक-15.02.24, धारा-392 भारतीय दंड विधान के अन्तर्गत अज्ञात अभियुक्तों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज किया गया।
पुलिस अधीक्षक, मधुबनी द्वारा उपरोक्त लूट की घटना का उद्भेदन एवं संलिप्त अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी एवं लूटे गये सामानों की बरामदगी हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बेनीपट्टी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निर्देश दिया गया। घटना को लेकर आवेदक द्वारा अलग-अलग बयान दिये जाने से विशेष टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी को
लूट की घटना की सत्यता के संबंध में शंका हुई। तत्पश्चात् तकनीकी शाखा एवं अन्य मानवीय सहयोग के आधार पर विशेष टीम के द्वारा साक्ष्य संकलन किया गया, जिससे पता चला कि वादी द्वारा ही कलेक्शन का रूपया हजम करने की नियत से झूठी कहानी बनाई गई है। पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर वादी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुये बताया कि कलेक्शन का सारा पैसा हजम करने के नियत से वह अपने ममेरा भाई सुरज कुमार को अपने पास बुलाकर कलेक्शन का सारा पैसा दे दिया तथा थाना में जाकर थानाध्यक्ष को झूठा आवेदन देकर केस दर्ज करवा दिया गया।

पुलिस द्वारा मामले में संलिप्त दोनों आरोपी वादी सरोज कुमार, पिता राज किशोर राय, गांव मरवाड़ी, थाना बेलसंड, जिला सीतामढी, और वादी का ममेरा भाई सुरज कुमार, पिता राम बाबू राय, गांव कल्याणपुर, थाना औराई, जिला मुजफ्फरपुर को गिरफतार कर उसके पास से लूट का एक लाख अरसठ हजार रुपया, तथाकथित लूटे गए टैब और वादी का मोबाइल बरामद बरामद किया है। वही दोनों के अपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है। ईस कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेनीपट्टी नेहा कुमारी, पुलिस निरीक्षक सह थाना अध्यक्ष गौतम कुमार, प्रशिक्षु पुलिस अबर निरीक्षक अभिषेक कुमार, प्रशिक्षु पुलिस अबर निरीक्षक संतोष कुमार, पुलिस निरीक्षक तकनीकी कोषांग सुरेश कुमार, सिपाही तकनीकी कोषांग मनोहर कुमार सामिल थें।

Join us on:

Leave a Comment