नम आंखों से दी गई ज्ञान और विद्या की देवी मां सरस्वती को विदाई!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

सम्पूर्ण मधुबनी जिले में विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की पूजा बड़े श्रद्धा एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया। वही सभी पूजा पंडालों से शुक्रवार को नम आंखों से मां सरस्वती को विदाई दी गई और पूरे भक्ति के साथ विसर्जन सहर से लेकर गांवों के विभिन्न घाटों पर पहुंच कर किया गया। इस दौरान सरस्वती माता, विद्यादायनी के जयकारे से माहौल गुंजायमान हो उठा। स्कूलों में आयोजित पूजा का विसर्जन दिन में हुआ। जबकि अन्य स्थानों पर हुई पूजा का विसर्जन गुरुवार की शाम से लेकर शुक्रवार के साम तक होता रहा। सभी जगह बच्चे, छात्र, छात्राओं ने विसर्जन से पहले मां से प्रार्थना कर विद्या और बुद्धि की कामना की। इसके साथ ही अबीर गुलाल लगाकर विसर्जन के लिए निकले परे। जगह जगह गांव के तालाबो एवं नदियो में मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन किया गया। इस दौरान भक्तिमय गीतों के साथ झूमते गाते हुए लोग तालाब और नदी घाट पहुंचे। रात तक विसर्जन का सिलसिला चलता रहा। ज्यादातर गांव के प्राथमिक विद्यालय परिसर, सरस्वती पूजा पंडालों, स्कूल, कालेजो एवं शिक्षण संस्थानों में विधि विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां सरस्वती की पूजा पूर्ण हुई। इस अवसर पर पूरे जिले में उत्साह का माहौल बना रहा। सरस्वती पूजा को लेकर बच्चों में काफी उत्साह दिखाई दे रहा था।इस अवसर पर संजय सिंह,राकेश सिंह,चंदन सिंह,मुकेश झा,अमित सिंह,लालू ठाकुर,मनीष झा,कुणाल सिंह ने भी पूजा एवं माता प्रतिमा विसर्जन के मौके पर मौजूद थें।

Join us on:

Leave a Comment