रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
मधुबनी जिले के जयनगर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रो में मोदी सरकार के मजदूर किसान व देश विरोधी विनाशकारी नीतियों के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा और ट्रेड यूनियनों के राष्ट्रीय नेताओं के आह्वान पर देशव्यापी ग्रामीण हड़ताल और भारत बंद का आयोजन देवधा, जयनगर बस्ती, डोरवार, अकौन्हा, कुआढ़ सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में किया गया।
जयनगर प्रखंड के अंतर्गत देवधा गांव मे लोकल कमिटी सचिव रशीद अंसारी के नेतृत्व दर्जनों पार्टी समर्थकों के साथ मार्च निकाला गया और कुछ देर के लिए जयनगर – हरलाखी मुख्य सड़क को जाम कर विरोध दर्ज किया गया। वही जयनगर बस्ती पंचायत में लोकल कमिटी सचिव मुस्तफा के नेतृत्व में मार्च निकाल कर सभा किया गया। जहां
आयोजित सभा को भाकपा-माले के प्रखंड सचिव भूषण सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि भारत के किसानों-मजदूरों द्वारा किए जा रहे इस संयुक्त पहल एतिहासिक है। इसे भारत की राजनीति में किसानों-मजदूरों के द्वारा एक सशश्क्त हस्तक्षेप बताते हुए उन्होंने कहा कि मोदी सरकार देश को कारपोरेट लूट की नीतियों पर चलाते हुए साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण की राजनीति को बढ़ा रही है। इन के सासन में जनता के हर तबके के अधिकारों, लोकतंत्र और संविधान पर फासीवादी हमले बढे हैं। ऐसे दौर में देशव्यापी ग्रामीण हड़ताल और भारत बंद आन्दोलन देश को बुनियादी मुद्दों की तरफ लौटाने और लोकतंत्र व संविधान को बचाने की लड़ाई है। इस आंदोलन के माध्यम से किसानों के सभी प्रकार के फसलों के लागत मुल्य से दो गुना मुल्य पर खरीदारी की गारंटी करने भूमिहीन परिवारों को पांच डिसमिल भूमि मुहैया कराने पर्चाधारी परिवारों को भूमि पर दखल कब्जा दिलाने 200 यूनिट विधुत मुफ्त देने सभी प्रकार पेंशनधारकों प्रति माह 3000 रूपया मुहैया कराने जनवितरण प्रणाली दुकानों में सभी प्रकार के खाद्यान्न प्रति परिवार 50 किलो मुहैया कराने मनरेगा में 200 दिन कार्य देने सरकारी सेक्टरों में पुराना पेंशन योजना लागू करने ठेका मानदेय कर्मियों को नियमित करने केंद्र एवं राज्य सरकार के सभी रिक्त पदों पर नियमित बहाली करने देश के राष्ट्रीय संसाधनों को बेचने और निजीकरण बंद करने सहित अन्य मांग किया गया।
ग्रामीण भारत बंद में मुख्य तौर पर प्रखंड सचिव भूषण सिंह, मुस्तफा,भाकपा पूर्व अंचल मंत्री नरेश ठाकुर, रशीद अंसारी, नजाम मुमताज, मनोज सिंह, तेजी लाल कामत, देबू पासवान, सीताराम राम, तैयब, साविर, युनुस, भोला पासवान, कुसमा देवी, जमुना देवी, सुधा देवी, अमीत कुमार सहित दर्जनों लोगों ने संबोधित किया।




