मूर्ति विसर्जन के दौरान हाई टेंशन वायर की चपेट में आया ट्रैक्टर ट्राली,5 घायल!

SHARE:

रिपोर्ट – ऋषिकेश कुमार

वैशाली। जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के चक मसूद गांव के पास उसे समय अफरा तफरी का माहौल बन गया। मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे ट्रॉली हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया। जिसकी चपेट में पांच लोग आ गए जिनमें चार लोग आंशिक रूप से घायल हुए एक युवकगंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए बिदुपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां से डॉक्टर ने स्थिति को नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया है हाजीपुर सदर अस्पताल में घायल युवक का इलाज चल रहा है। घायल युवक की पहचान बिदुपुर थाना क्षेत्र के भैरोपुर गांव निवासी सत्य प्रकाश के पुत्र अमन कुमार के रूप में हुई। मिली जानकारी के अनुसार चक मसूद गांव से मूर्ति विसर्जन के लिए डीजे के साथ लेकर लोग निकले थे गांव में मूर्ति लेकर लोग घूम ही रहे थे तभी डीजे ट्रॉली हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया जिसकी चपेट में पांच लोग आ गए चार लोग आंशिक रूप से घायल हो गए जबकि एक गंभीर रूप से घायल है जिसका इलाज चल रहा है।

Join us on:

Leave a Comment