बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट को समझाने वैशाली पहुँची लोजपा राम विलास!

SHARE:

रिपोर्ट- ऋषभ कुमार

वैशाली लोकसभा के अंतर्गत सरैया प्रखंड के पंचायत बहिलवारा गोविन्द में लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश प्रचार प्रसार प्रमुख एवम जिला प्रभारी संजय कुमार सिंह ने सभा में भाग लिया जिसमे उन्होंने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के बिहार फर्स्ट एंड बिहारी फर्स्ट को विस्तार रूप से बताया! सरैया प्रखंड के सभी लोगो से लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) से उनके विचार धारा से जुड़ने को कहा और संगठन को मजबूत करने को कहा गया! इनके द्वारा प्रखंड, पंचायत अध्यक्ष एवम गणमान्य लोगो को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया! इस पुरे कार्यक्रम में वैशाली प्रखंड प्रभारी डा रजनीश सिंह, प्रखंड अध्यक्ष बीरेंद्र शाह, वैशाली प्रखंड अध्यक्ष अनिल पासवान और पंचायत अध्यक्ष मिठू पासवान भी मौजूद थे! साथ ही प्रखंड अध्यक्ष बीरेंद्र साह ने पंचायत अध्यक्ष मिठू पासवान को बूथ कमेटी बना कर देने को कहा! इस अवसर पर जितेंद्र पासवान, पवन पासवान नंदन कुमार और लोग भी इस सभा मै मौजूद थे!

Join us on:

Leave a Comment