रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
मधुबनी जिले के माकपा अंचल कमिटी बासोपट्टी के द्वारा अपने नो सूत्री मांगों के समर्थन मे एक दिवसीय धरना कार्यक्रम कार्यपालक अभियंता विद्युत अवर प्रमंडल जयनगर के सामने अयोजित किया गया और मांग पत्र सौंपा गया। पार्टी समर्थकों के द्वारा आयोजित धरना के माध्यम से अभियंता से कटैया मुसहरी टोले के विधुत उपभोक्ताओं का विधुत लाइन चालू किए जाने।
मासिक विधुत बिल विपत्र उपभोगता को समय पर उपलब्ध कराए जाने। ताकि समय पर विभाग को बिल भुक्तान किया जा सके। विभाग के नाम पर नाजायज उगाही पर रोक लगाते हुए अवैध उगाही करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई किए जाने। उपभोक्ता को प्राप्त बिजली मीटर का रसीद उपल्ब्ध कराए जाने। बिहार सरकार सभी दलित परिवारों को 200 यूनिट बिजली मुफ्त देने का प्रावधान करें। जयनगर प्रखंड के डोरवार पंचायत सहित अन्य गांव में कनैक्शन के नाम पर 2500 से 5000 तक अवैध उगाही पर रोक लगाने। अवैध उगाही करने वालो के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने। मझौरा स्कूल के नजदीक से 2 विधुत खंभे से तार काटकर खौना गांव में लगा दिए जाने की अविलंब जांच किए जाने। वही इस तरह के गरबरी करने वाले पर कानूनी कार्रवाई किए जाने। बासोपट्टी में पदस्थापित जेई के द्वारा अपने भतीजे को बिजली विभाग में एलटी कर्मी के तौर पर बहाली कर दिए जाने की बात को जांच परताल कर उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने। बासोपट्टी जेई का आय से अधिक संपत्ति का जांच कराए जाने। सहित उपभोक्ताओं से बिजली मीटर बदलने के नाम पर 1000 से 2000 तक की अवैध उगाही पर रोक लगाते हुए उक्त अवैध उगाही का जांच कर दोषी के विरुद्ध सख्त कारवाई किए जाने। जैसे ज्वलंत सवालों को लेकर आयोजित धरना कार्यक्रम स्थल पर एक सभा अयोजित किया गया। सभा की अध्यक्षता विजय पासवान ने किया। जिसे शशि भूषण प्रसाद जिला सचिव मंडल सदस्य माकपा मधुबनी ने संबोधित किया। वही धरना एवं सभा में राजीव सिंह, उमा शंकर प्रसाद बद्री पासवान, धनिल लाल यादव, ब्रह्मदेव साह, मधुरी सदा, रामविलास सदा, संजय सदा, ध्यानी मंडल, सुगावती देवी, अनिता देवी, प्रमिला देवी, तेतरी देवी, रामदुलारी, मंतोरी, सिया सारण यादव सहित दर्जनों लोग मौजूद थें।




