नेहा कुमारी की रिपोर्ट
बेगूसराय से बड़ी खबर आ रही है। सरस्वती मां की प्रतिमा विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर पलटने से दो बच्चों की मौत हो गई है। घटना बखरी थाना क्षेत्र के बागरास गांव की बताई जा रही है। दरअसल बेगूसराय में ट्रैक्टर पलटने से दो बच्चों की मौत,आधे दर्जन बच्चे घायल। सरस्वती का प्रतिमा विसर्जन करने जाने के दौरान हुआ हादसा। घटना बखरी थाना क्षेत्र के बगरश के समीप विशनपुर गांव में हुआ हादसा। पुलिस शव कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुटी। सभी घायल बच्चों का इलाज बखरी पीएचसी में चल रहा है।




