रिपोर्ट– प्रशांत कुमार
बेगूसराय में वामपंथियों का संयुक्त तत्वाधान में आम हड़ताल के दौरान बेगूसराय में भी ट्रेंड युनियनों की भारत बंद के अभियान में सैकड़ों लोग सड़कों पर उतारकर एक जुलूस निकाल कर शहर के ट्रैफिक चौक अंबेडकर चौक नगर थाना चौक कैंटीन चौक पर एक सभा में तब्दील हो गया जहां डीएम आफिस पर विरोध प्रदर्शन किया बल्की माकपा के पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में शहर में सैकड़ों वाम दलों से जुड़े नेता और कार्यकर्ताओं ने इस जुलूस में शामिल होकर भारत बंद का समर्थन किया। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है। भारत बंद के दौरान नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ विभिन्न ट्रेड यूनियनों ने यह आम हड़ताल किया है। देश में मोदी सरकार जन विरोधी सरकार है, बजट में युवाओं के लिए रोजगार की कोई चर्चा नहीं की है,देश,मंहगाई,बेकारी , भ्रष्टाचार, तानाशाह से त्रस्त है। ऐसे में विभिन्न मांगों को लेकर आज भारत बंद कर मोदी सरकार को चेतावनी दी जा रही है गरीबों को हकमारी बंद कर किसानों की मांग के साथ सभी ट्रेड यूनियन की मांग को पूरा किया जाए।
बाइट- राजेन्द्र सिंह पूर्व विधायक माकपा




