डिवाइडर से टकराई थार, सवार के सीने के आरपार हुई लोहे की सरिया!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार

पटना में तेज रफ्तार थार का कहर

पटना के अटल पथ पर तेज रफ्तार थार डिवाइडर से टकरा गई। डिवाइडर में लगी लोहे की रॉड ड्राइविंग सीट के बगल में बैठे शख्स के सीने के आर-पार हो गई। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। कार चला रहा शख्स हादसे के बाद फरार हो गया। बताया जा रहा है कि वो शराब के नशे में था। गाड़ी से शराब की बोतल भी मिली है। गाड़ी पुलिस वाले की बताई जा रही है।

थार ने एक साइकिल सवार को भी चपेट में ले लिया। जिसमें उसकी मौत हो गई। मृतक का नाम कामख्या प्रसाद बताया जा रहा है।

हादसे के बाद पटना-दीघा अटल पथ पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है। थार गाड़ी की रफ्तार अधिक थी। गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे बैरिकेडिंग से टकरा गई। इस दौरान लोहे की रॉड थार में बैठे शख्स के सीने से आर-पार हो गई। वह बुरी तरह घायल हो गया।

हादसे के बाद भाग निकला ड्राइवर

थार का चालक शराब के नशे में था। बैरिकेड को तोड़ते हुए साइकल सवार को रौंद दिया। हादसे में थार में बैठा साथी गंभीर रूप घायल हो गया, उसके सीने में रॉड आर-पार हो गई। घटना के मौके से थार का चालक फरार हो गया।

मौके पर पहुंची पाटलीपुत्रा थाने की पुलिस ने गंभीर रूप से घायल साइकल सवार को अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

वहीं, थार सवार युवक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जांच के दौरान थार से शराब की बोतल को बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक थार किसी पुलिस वाले की है, हालांकि अब तक इस बात की पुष्टि किसी ने नहीं की है।

Join us on:

Leave a Comment