रिपोर्ट- ऋषभ कुमार
हाजीपुर: ट्रेड यूनियन के आवाहन पर बिहार राज्यपत्रित कर्मचारी महासंघ के द्वारा सात सूत्री मांगों को लेकर सदर अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों हड़ताल किया। इस दौरान सदर अस्पताल का ओपीडी सेवा बाधित हो गया जिसके कारण जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए मरीजों को काफी परेशानी हो रही है।हड़ताल पर गए कर्मचारियों ने कहा कि पूरे भारत में ट्रेड यूनियन के आवाहन पर आज हड़ताल किया गया है। कोरोना काल के दौरान 18 महीने का बकाया सरकार नहीं दे रही है, पुरानी पेंशन सरकार नहीं दे रही है, जो कर्मचारी 60 वर्ष काम करेंगे उनको पेंशन नहीं देने की बात कह रही है, सरकार हम लोगों की मांग नहीं मान रही है ,आशा ममता कुरियर की मांग पूरी करने की बात कही गई थी, लेकिन अभी तक मांग पूरी नहीं की गई है, सरकार आठवां पे कमीशन भी लागू नहीं कर रही है। स्वास्थ्य कर्मी दिन-रात मेहनत करके मरीजों की सेवा करते हैं। उसके बावजूद भी सरकार हम लोगों की मांग नहीं मांग रही है। जिसे लेकर सभी स्वास्थ्य कर्मी हड़ताल पर गया है। स्वास्थ्य कर्मियों के हड़ताल पर जाने के कारण सदर अस्पताल के ओपीडी सेवा पूर्ण रूप से बाधित है। हालांकि डाक्टर ड्यूटी में मौजूद है। ओपीडी सेवा बाधित होने के कारण मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर हरिप्रसाद ने कहा कि यहां डॉक्टर का हड़ताल नहीं है। कर्मचारी कुछ मांग को लेकर हड़ताल पर है। हालांकि डॉक्टर सभी अपने-अपने ड्यूटी पर तैनात है। कर्मियों के हड़ताल पर जाने के कारण ओपीडी सेवा कुछ बाधित हो रही है।




