:- रवि शंकर अमित!
-बाढ़ अनुमंडल के एसबीआर चौक स्थित डाक बंगला गेट के पास मोकामा के पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह के समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी की। डाक बंगला गेट के पास अनंत सिंह के समर्थकों ने छोटे सरकार जिंदाबाद के नारे लगाए और दर्जनों अनंत सिंह के समर्थक वहां पहुंचकर आतिशबाजी की एवं एक दूसरे को मिठाई खिलाया। समर्थकों ने बताया कि जहां छोटे सरकार रहते हैं वहीं सरकार बनती है। उल्लेखनीय है की मोकामा में अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी अभी वर्तमान विधायक है। जो की राजद कोटे से हैं जबकि आज विश्वास मत परीक्षण के दौरान नीलम देवी ने एनडीए को समर्थन दे दिया । जिसके बाद समर्थकों में काफी उल्लास है। इस कार्यक्रम में जेपी सिंह,रवि विद्यार्थी, कर्मवीर सिंह, कंजय सिंह, भूषण सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
तो वहीं मोकामा में अनंत सिंह समर्थक कन्हैया सिंह के नेतृत्व में छोटे सरकार के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की, एक दूसरे को मिठाइयाँ खिलाई और जश्न मनाया!
बाइट- समर्थक




