मजदूर को कुचलकर अज्ञात वाहन हुआ फरार, घटनास्थल पर ही मौत!

SHARE:

रिपोर्ट – ऋषिकेश कुमार

: सारे थाना क्षेत्र इलाके के जंगीपुर इलाके में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। दरअसल केदार मिस्त्री अपने काम को समाप्त कर अपने घर सरबद्दी नगर जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही अज्ञात वाहन ने केदार मिस्त्री को कुचल दिया। जिससे मजदूर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। गंभीर हालत में परिजनों ने मजदूर को निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पेशे से मजदूर केदार मिस्त्री बढई का काम करता था। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ अस्पताल भेज दिया है।

बाइट।मृतक के परिजन

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें