निभाष मोदी

तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलसचिव तडॉ निरंजन प्रसाद यादव ने गुरुवार को प्रशासनिक भवन स्थित विभिन्न शाखाओं का औचक निरीक्षण किया। रजिस्ट्रार ने एकाउंट सेक्शन, पेंशन शाखा, स्थापना, क्लेम शाखा, अंकेक्षण शाखा, प्लानिंग सेक्शन, डीओ ऑफिस, पीआरओ ऑफिस, बजट ऑफिस, एनएसएस ऑफिस आदि का निरीक्षण किये।
कुलसचिव ने निरीक्षण के दौरान सभी शाखाओं के प्रधानों और सहायकों को फाइलों को व्यवस्थित रूप से रखने, त्वरित निष्पादित करने और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी सेक्शनों के कर्मियों की उपस्थिति की भी जानकारी ली। रजिस्ट्रार ने विश्वविद्यालय कर्मियों को ससमय कार्यों का निष्पादन करने को कहा। साथ ही कर्मियों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ऑफिस में कार्य करने के लिए निर्देशित किया।
यह जानकारी पीआरओ डॉ दीपक कुमार दिनकर ने दिया।




