अखंड भारत पुरोहित महासभा द्वारा सदर अस्पताल स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में जगत कल्याण हेतु पूजा अनुष्ठान!

SHARE:

रिपोर्ट- संतोष तिवारी!

आज दिनांक 10 फरवरी 2024 दिन शनिवार को अखंड भारत पुरोहित महासभा के द्वारा
सदर अस्पताल स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण मुजफ्फरपुर बिहार जगत कल्याण हेतु श्री गौरी गणेश पूजन जगत जननी जगदंबा पूजन पंचांग पूजन हनुमान चालीसा पाठ एवं पंचांग वितरण किया गया
इस बैठक की अध्यक्षता मंदिर के प्रधान पुजारी देवचंद झा ने किया
और उन्होंने बताया की पंचांग हमारे जीवन में पूजा पाठ ग्रहशान्ति नक्षत्र लगन मुंडन शादी विवाह यज्ञोपवीत संस्कार नूतन गृह प्रवेश इत्यादि कार्य संपन्न कराया जाता है सनातन समाज के लिए पंचांग प्राण है
वही महासभा के अध्यक्ष पंडित हरिशंकर पाठक ने बताया कि विगत 12 वर्षों से सैकड़ो की संख्या में पंचांग कर्मकांडी ब्राह्मण के बीच वितरण किया जाता है एवं आगे भी यह कार्य किया जाएगा
महासभा के संयोजक रामबालक भारती ने बताया कि महासभा के द्वारा आगामी 3 मार्च 2024 को
बाबा गरीबनाथ धाम मंदिर परिसर सत्संग भवन में
सनातन महाकुंभ 2080 का आयोजन किया जाएगा इसकी तैयारी जोड़ों पर चल रहा है इस आयोजन में नेपाल समेत भारत के कोने-कोने से साधु संत महंत आचार्य शामिल होंगे
आज के आयोजन में मुख्य रूप से शामिल हुए आचार्य दिवाकर झा, आचार्य ब्रजेश झा, आचार्य नीलमणि पाठक, आचार्य संतोष झा, पंडित मनोज पाण्डेय, पंडित अरूण झा पंडित आदित्य झा पंडित सोमेश्वर झा पंडित ब्रजकिशोर पांडेय

Join us on:

Leave a Comment