रिपोर्ट- प्रशांत कुमार
बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पश्चिम बंगाल जाने के विरोध करने वाले पर जमकर हमला बोला
बेगूसराय दो दिवसीय दौरे पर केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह पहुंचे जहां मीडिया से बात करते हुए पश्चिम बंगाल के जमात-ए-उलेमा प्रमुख द्वारा यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पश्चिम बंगाल आने का विरोध किए जाने की बात कहने पर गिरिराज सिंह ने जोरदार हमला किया है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में वहां सरकार चल रही है। गिरिराज सिंह ने आज बेगूसराय में कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक धर्म विशेष की संरक्षक बन गई है। रोहंगिया आए तो उनके लिए रेड कार्पेट बिछाया जाता है। वहां से योगी जी को कोई थ्रेट करे यह बर्दाश्त नहीं है। योगी आदित्यनाथ एक ऐसा मुख्यमंत्री है जो देश के लिए सनातन का प्रतीक है। किसी में हिम्मत नहीं है कि योगी आदित्यनाथ का पश्चिम बंगाल में विरोध करें। वह चुनाव में पश्चिम बंगाल जरूर जाएंगे, किसी की हिम्मत नहीं है कि योगी आदित्यनाथ को बंगाल आने से रोक ले। बिहार में नवगठित सरकार के 12 फरवरी को होने वाले फ्लोर टेस्ट को लेकर गिरिराज सिंह कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल के यहां दावा कर दिया है। अब जिनको रात में नींद नहीं आता है, दिन में नींद नहीं आता है, वह दावा ठोक रहे हैं। बीजेपी के विधायक कहीं जेल में नहीं हैं, पार्टी जिस समय जहां बुलाती है वह वहां जाते हैं। भारत के उभरते अर्थव्यवस्था के संबंध में गिरिराज सिंह ने कहा 2004 से 2014 के कार्यकाल में हर दिन कांग्रेस की सरकार संदेह के घेरे में फंसी रही। कोयला घोटाला, टेलीकॉम घोटाला और जमीन के नीचे से आसमान तक भ्रष्टाचार के दलदल में कांग्रेस की सरकार फंसी रही। वित्तीय स्थिति की हालत खराब थी। धन्य हैं नरेंद्र मोदी की उन्होंने उस गड्ढे को भरकर आज पूरी दुनिया में भारत को अर्थव्यवस्था में पांचवें स्थान पर लाया। यह नरेंद्र मोदी के मैनेजमेंट के कारण हुआ। अटल बिहारी वाजपेई जी से जब कांग्रेस को सत्ता मिला तो उस समय की स्थिति और आज की स्थिति में काफी अंतर हो गया। कांग्रेस ने देश को कंगाल बना दिया था। नरेंद्र मोदी अगली बार भी आएंगे और भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में तीसरे नंबर पर आएगी।
बाइट:-गिरिराज सिंह केंद्रीय मंत्री




