रिपोर्ट= प्रशांत कुमार
बेगूसराय में चलते टैंपो से गिरकर एक युवक सड़क पर बेहोश हो गया इस घटना में हैरान करने वाली बात सामने आई है जहां मदद करने के बजाए वाहन चालक अचेतावस्था में छोड़ मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही आवश्यक सेवा में चौकसी बरत रहे 112 की पुलिस टीम ने पीड़ित युवक को उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा हैं। बेहोशी के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है। घटना शनीवार की सुबह नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैंड की है। इस संबंध में आपातकालीन सेवा 112 के ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारी अखिलेश कुमार ने बताया कि वाहन से गिरकर बेहोश पड़े युवक की सूचना पाकर मौके पर पहुंच उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि युवक की पहचान नहीं हो सकी है। फिलहाल सदर अस्पताल में कार्यरत चिकित्सक द्वारा पीड़ित युवक का इलाज़ किया जा रहा। अब पुलिस जांच एवं इलाजरत युवक के होश आने पर ही स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर किस परिस्थिति में वे टैंपो से गिरे और चालक उस हालात में छोड़कर क्यों भागा था
बाइट:- अखिलेश कुमार 112 पर तैनात पुलिसकर्मी




