रिपोर्ट – प्रशांत/नेहा
बेगुसराय जिला वकील संघ के अधिवक्ता सह पत्रकार अशोक कुमार राय यूको बैंक से 1 लाख रुपया लेकर अपने संघ में आ रहे थे । तबी वकील अशोक कुमार रॉय न्यायालय परिसर पहुंचे तो पीछा करता हुआ उचक्का भी कोर्ट परिसर पहुंच गया।वकील से पैसा कोट के अंदर वाले जेब मे रखे हुए थे उचक्का को कोट के जेब से पैसा निकालने मे नही बना तो उचक्को ने वकील के कोट और पेन्ट पर घोला हुआ सत्तु गिरा दिया। वकील ने कोट साफ करने चापाकल पर गये तो वहां भी ये लोग पहुंच गया और चापाकल चलाने लगा कोट साफ करने के लिए वकील साहब कोट खोला उस दरम्यान उचक्को ने जेब से 1 लाख रुपया निकाल कर रफुचक्कर हो गया। पीङित अधिवक्ता बताया कि उन उचक्को की भाषा कटिहार जिले का है, देखकर पहचान सकते है। वकील के साथ इस तरह की घटना न्यायालय परिसर मे घटने से न्यायालय परिसर की सुरक्षा पर सवालिया निशान लग रहा है। इस घटना से स्पष्ट है कि न्यायालय परिसर मे मोटरसाइकिल चोर छिनतई गिरोह के सदस्य सक्रिय है और इससे भी बङी घटना से इंकार नही किया जा सकता है। जबकि न्यायालय परिसर के पास एसपी ऑफिस भी है।
बाइट:-अशोक कुमार राय पीड़ित अधिवक्ता




