उपमुख्यमंत्री बिजय कुमार सिन्हा ने माँ बाला त्रिपुर सुंदरी दरबार में लगाई हाजरी, लोगों ने किया गाजे बाजे के साथ स्वागत!

SHARE:

रिपोर्ट- शशिकांत मिश्रा!

उपमुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार विजय कुमार सिन्हा अपने विधानसभा क्षेत्र लखीसराय पहुंचे। जहां बीजेपी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान लोगों ने फूल -माला एवं ढ़ोल -नगाडे के साथ गर्मजोशी से स्वागत करते हुए विजय सिन्हा जिंदाबाद एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ज़िंदाबाद के नारे लगाए। उपमुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था। बड़ी संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई थी। उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा को बड़हिया महावीर धर्मशाला में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद प्रसिद्ध शक्तिपीठ जगदम्बा मंदिर में पूजा अर्चना किया। जिसके बाद विजय सिन्हा, लखीसराय,हलसी एवं रामगढ़ चौक प्रखंड के लिए निकल गए। पटना से लखीसराय से आने के दौरान जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने दावा किया कि एनडीए सरकार बहुमत साबित करेगी। जनता का जनादेश प्रधानमंत्री नरेन्द्र एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ है। उन्होंने तेजस्वी यादव के खेला होने के दावे पर कहा कि आने वाले समय में उनके लिए झमेला होने वाला है।

बाइट – विजय कुमार सिन्हा, उपमुख्यमंत्री, बिहार।

Join us on:

Leave a Comment