रिपोर्ट- पंकज कुमार!
जहानाबाद सदर अस्पताल स्थित जीएनएम ट्रेडिंग सेंटर में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को लेकर मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी ने संबोधित करते हुए बताया कि फाइलेरिया मच्छर के काटने से होता है और ये एक लाइलाज बीमारी है। उन्होंने कहा कि इससे बचाव के लिए साल में केवल एक बार दवा खाने की आवश्यकता होती है। इसके लिए आगामी 10 फरवरी से जहानाबाद में बड़े स्तर पर दवा सेवन अभियान चलाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की टीम और आशा कार्यकत्रियां घर-घर जाकर लोगों को फाइलेरियारोधी दवा खिलायेंगी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि फलेरिया उन्मूलन को लेकर 10 फरवरी से अभियान चलाया जाएगा। जिसमे10 लाख 58 276 लोगों को घर-घर जाकर दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा पूरे जिले में 509 लोगों का टीम बनाया गया है जो घर घर जाकर लोगो को दवा सेवन का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि 2 वर्ष से अधिक उम्र वाले बच्चों को यह दवा खिलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने यह संकल्प लिया है कि फलेरिया रोग को जड़ से मिटा देंगे। यह कार्यक्रम तीन दिनों तक विशेष रूप से चलाया जाएगा। इसके बाद दवा वितरण का भी एक केंद्र बनाया गया है। जिस पर दवा का वितरण किया जाएगा।
Byte – डॉ विनोद कुमार,स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, जहानाबाद




