रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
बिहार सरकार के अपर मुख्य सचिव के के पाठक का मधुबनी पहूंचने की सूचना मिलते ही शिक्षा विभाग खासकर विद्यालय के शिक्षकों मे हरकम्प सा मच गया। देर साम पहूंचें अपर सचिव ने जिले के घोघरडीहा पहूंच कर शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय पहूंच कर बारीकी से महाविद्यालय का औचक निरीक्षण किया। वहां से वापस लौट कर मधुबनी नगर स्थित एक होटल में रात्रि विश्राम किए। इस बिच जिले के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक सतर्क और सावधान रहें और अटकलों का वाजार गर्म रहा कि अपर सचिव कब कहां किस विद्यालय में आकर औचक निरीक्षण कर दें और उन्हें कमी दिखाई दे जाय।वही इस बिच के के पाठक के कार्यक्रम को लेकर रूट चार्ट भी वायरल होता रहा। लेकिन सभी अटकलों को नकारते हुए उन्होंने सुबह मधुबनी नगर मुख्यालय स्थित शिवगंगा बालीका विद्यालय का औचक निरीक्षण के लिए निकल पड़े। जहां से रहिका प्रखंड क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय टुन्नी मिशर टोल पहुंच कर निरीक्षण किया। फिर बेनीपट्टी प्रखंड के अरेर गांव स्थित बेसिक स्कूल पहुंच कर बारीकी से निरीक्षण किया। जहां विद्यालय संचालन में कमी को देखते हुए प्रधानाध्यापक को फटकार लगाते हुए आबस्यक निर्देश दिया गया। वही विद्यालय के प्रधानाध्यापक सहित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के वेतन पर आगले आदेश तक रोक लगा दिए जाने का आदेश दिए जाने की बात सामने आ रही है। जिस के बाद अरेर से धगजरी, बेनीपट्टी, बसैठ के रास्ते वे सीतामढ़ी के लिए निकल पड़े। उनके निकलते ही लोगों ने राहत की सांसें लेते दिखाई दिया।




