दसवीं क्लास के छात्र की मौत ट्रेन के चपेट में आने से हुई, परिजन में मचा कोहराम

SHARE:

रिपोर्ट- प्रशांत कुमार

बेगूसराय में दो बहनों के इकलौता भाई, दसवीं क्लास के छात्र की मौत ट्रेन के चपेट में आने से हुई, परिजन में मचा कोहराम

बेगूसराय में रेल हादसा में घर के इकलौता दो बहनों की भाई की मौत ट्रेन के चपेट में आने से हो गया है दरअसल ट्रेन से कटकर एक छात्र की मौत हो गई। घटना बरौनी कटिहार रेलखंड के बेगूसराय रेलवे स्टेशन के पास रेलवे माल गोदाम के निकट की है। दरअसल मालगोदाम के पास छात्र ट्रेन में चढ़ने के दौरान गिर गया और ट्रेन से कटकर गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल छात्र को आनन फानन में जीआरपी की पुलिस ने इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगुसराय लाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक छात्र की पहचान जीरोमाइल ओपी के पपरौर गांव निवासी सुधीर सिंह के 17 वर्षीय पुत्र मंजीत कुमार के रूप में किया गया है। बताया जाता है कि मंजीत कुमार रोज अपने घर से पढ़ने बेगूसराय शहर आता था। आज भी वह कोचिंग पढ़कर घर जाने के लिए रेल गाड़ी पर चढ़ने लगा इसी दौरान मालगोदाम के तरफ से ट्रेन में चढ़ने गया लेकिन वह ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना जीआरपी के द्वारा उसके परिजनों को दी गई जिसके बाद परिजन सदर अस्पताल बेगुसराय पंहुचे। बताया जाता है कि मृतक घर का इकलौता चिराग था तथा तीन भाई-बहन में से सबसे बड़ा भाई था। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और सभी का रो रो कर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी में जुट गई है।

बाइट-मुरारी कुमार मृतक के चाचा

बाइट- रमेश पासवान पुलिस अधिकारी, जीआरपी बेगूसराय

Join us on:

Leave a Comment