रिपोर्ट- प्रशांत/नेहा!
बेगूसराय में शिक्षा विभाग के लापरवाही से 45 छात्र-छात्राओं का भविष्य लटका अंधकार में, शिक्षा विभान के कोई पदाधिकारी समस्या सुनने को तैयार नहीं
बेगुसराय में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति और शिक्षा विभाग की लापरवाही से बेगूसराय जिला में 11वीं कक्षा के 45 छात्र छात्राओं का शैक्षणिक भविष्य एक साल के लिएअंधकार में चला गाया है। दरअसल मामला उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय महारथपुर में।जहां एक विद्यालय का दो कोड बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी कर दिए जाने के कारण 45 छात्र-छात्राओं का रजिस्ट्रेशन नहीं हो पा रहा है। नामांकन के करीब एक साल बीतने के बाद अब रजिस्ट्रेशन नहीं होने से परेशान छात्र-छात्राएं विद्यालय से लेकर जिला शिक्षा कार्यालय तक का चक्कर लगा रहे हैं। गुरूवार को सभी छात्र-छात्राओं ने जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय पहुंचकर मामले का समाधान करने की गुहार लगाई है। हालांकि समाचार भेजे जाने तक कार्यालय में किसी अधिकारी के नहीं रहने के कारण संपर्क नहीं हो पाया है। छात्र-छात्राओं की समस्या का कोई समाधान नहीं हो पा रहा है। इस संबंध में मुस्कान कुमारी, लवली कुमारी, सौरव कुमार आदि छात्र-छात्राओं का कहना है कि हम लोगों ने बीते वर्ष उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में महारथपुर से मैट्रिक उत्तीर्ण करने के बाद ऑनलाइन इंटर में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन किया। जिसमें 10 विद्यालय का ऑप्शन दिया गया था।
बाइट:-मुस्कान कुमारी छात्रा




