रिपोर्ट — राजीव कुमार झा!
मधुबनी जिले के रहिका थाना क्षेत्र के मलंगिया गांव में उस समय मातम छा गया जब जयपुर के कोट पुतली थाना पुलिस ने मोबाईल के माध्यम से सुचना दिया की जीतेन्द्र कुमार यादव के साथ सड़क हादसा हो गया है। जिस में उनकी मृत्यु हो गई है।खबर सुनते ही परिवार के लोग हक्के-बक्के रह गए और पुरे गांव मे मातमी सन्नाटा पसर गया। परिवार में चीख पुकार मच गई। मृतक मलंगिया गांव के अयोधी यादव के 21 वर्षीय पुत्र जीतेन्द्र कुमार यादव अपने परिवार के भरण पोषण को लेकर दिल्ली मजदूरी करने गए थे। परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया है की मृतक परिवार का एकलौता कमाउ सदस्य था घर मे एक छोटा भाई सिकेंद्र कुमार 15 वर्ष और विधवा माँ है। मृतक के सर से एक वर्ष पूर्व पिता का साया उठ गया था और एक माह पूर्व ही पिता का पहला वर्षी कर वे परिवार का भरण पोषण को लेकर दिल्ली मजदूरी करने गया था। जहां रहकर एक ट्रांसपोर्ट कंपनी का ट्रक चलाने का काम किया करता था। दिनांक 06 फरवरी 2024 को समय लगभग 02 बजे दिन में राजस्थान के जयपुर मे कोट पुतली थाना अंतर्गत कल्याणपुरा खुर्द पुलिया के पास एन एच पर वे ट्रक के टायर से गिट्टी निकाल रहा था। उसी दौरान पीछे साइड से तेज रफ़्तार से आ रही एक पिकअप ने जोरदार ठोंकर मार दिया। जिससे घटना स्थल पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई । उक्त जानकारी संबंधित कोट पुतली थाना पुलिस के द्वारा बताया गया है। वही परिवार के लोगो का रो रो कर बुरा हाल है।मृतक के चचेरा भाई धर्मेंद्र यादव का कहना है की शव को पोस्टमार्टम के बाद मृतक के संगे संबंधियों को सुपुर्द कर दिया गया है। जो शव को लेकर गांव के लिए निकल चुके है। गांव में परिजन बूढ़ी मां व छोटा भाई रोते बिलखते शव के इंतजार में बैठा रहा। शव गांव पहुंचते ही कोहरा मंच गया। शव की लोगों ने अंतिम संस्कार कर दिया है।




