मोकामा को स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार समारोह ( ODF +) में राष्ट्रपति द्वारा मिला सम्मान!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

दिल्ली के प्रगति मैदान में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार समारोह का भव्य आयोजन किया गया था । समारोह के उपरांत मोकामा नगर परिषद को स्वच्छता में उत्कृष्ट कार्य (ODF+ ) में होने पर देश के राष्ट्रपति के द्वारा मोकामा नगर परिषद को सम्मानित किया गया। वही छठ महापर्व सहित अन्य त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से करवाने के लिए भी मोकामा नगर परिषद को प्रमंडलीय आयुक्त कुमार रवि द्वारा भी पुरुस्कृत किया गया । जिसके उपरांत


08/02/2024 को नगर परिषद मोकामा कार्यालय के सभागार कच्छ में एक सम्मान समारोह आयोजित की गई जिसमें नगर परिषद के सभी सफाई मित्र, कार्यालय के कर्मचारी , सभापति, उप सभापति वार्ड पार्षद एवं दर्जनों विशिष्ट नागरिकों को सम्मानित किया गया । नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार ने कहा चुकी यह सम्मान पाने में मोकामा नगर परिषद के सभी कर्मचारी एवं प्रबुद्धजन का मुझे पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ इसलिए सभी सहभागियों और विशिष्ट नागरिकों को यह सम्मान में समल्लीत कर सभी को नगर परिषद में सम्मानित किया गया । इस अवसर पर कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार, सभापति नीलेश कुमार माधव व उपसभापति प्रतिनिधि कन्हैया जी समेत सभी पार्षद अथवा उनके प्रतिनिधि, गणमान्य व विशिष्ट नागरिक उपस्थित रहे!

Join us on:

Leave a Comment