कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कैमूर। बुधवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी कैमूर सावन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा की संयुक्त अध्यक्षता में समाहरणालय सभा कक्ष में आसन्न लोक सभा आम निर्वाचन 2024 के अवसर पर लोक सभा आम निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत निर्वाचन प्रक्रिया कोb स्वच्छ, स्वतंत्र, पारदर्शी एवं निश्चित समय पर सम्पन्न कराने के लिए गठित विभिन्न कोषांगों के वरीय पदाधिकारी, एवं नोडल पदाधिकारी के साथ समीक्षात्मक बैठक की गई एवं निम्नवत दिशा निर्देश दिया गया। इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी महोदय ने बतायक कि जिले में कुल 1257 मतदान केंद्र बनाया गया है। सभी मतदान केंद्रों पर जाने वाले संपर्क पथ की जांच कर उसे दुरुस्त कराने का निर्देश दिया गया। बैठक में कर्मियों के डाटा बेस, पोलिंग पार्टी, सेक्टर पदाधिकारी एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति, चुनाव कार्य में लगने वाले वाहनों के आंकलन, डिस्पैच सेंटर स्थल को चिन्हित एवं स्थल का निरीक्षण तथा जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्य आदि चुनाव संबंधित तैयारी ससमय कराने का निर्देश दिया गया।बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, निदेशक डीआरडीए,जिला भू अर्जन पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी,सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, डीसीएलआर,उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, संबंधित कोषांग के नोडल पदाधिकारी, सभी थानाध्यक्ष,आईटी मैनेजर, डीईओ, एनआईसी तथा संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।




