लोकसभा चुनाव को देखते हुए बूथवार 107 की कार्रवाई अभी से करना शुरू करें अनुमंडल पदाधिकारी- डीएम

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर। बुधवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी कैमूर सावन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा की संयुक्त अध्यक्षता में समाहरणालय सभा कक्ष में आसन्न लोक सभा आम निर्वाचन 2024 के अवसर पर लोक सभा आम निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत निर्वाचन प्रक्रिया को स्वच्छ, स्वतंत्र, पारदर्शी एवं निश्चित समय पर सम्पन्न कराने के लिए गठित विभिन्न कोषांगों के वरीय पदाधिकारी, एवं नोडल पदाधिकारी के साथ समीक्षात्मक बैठक की गई एवं निम्नवत दिशा निर्देश दिया गया। इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी महोदय ने सभी अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि बूथवार 107 की कार्रवाई अभी से करना शुरू करें। कम्युनिकेशन प्लान तैयार कर शीघ्र समर्पित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में चुनाव आयोग द्वारा प्रेषित हैंडबुक एवं चेक लिस्ट का गहन अवलोकन करने हेतु सभी ए० आर०ओ० को निर्देशित किया गया । बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा मतदान के पूर्व, मतदान के समय तथा मतदान के बाद सम्पन्न होने वाली क्रियाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी उपस्थित अधिकारियों को दिया गया।

Join us on:

Leave a Comment