रिपोर्ट- राजीव कुमार झा!
– मधुबनी जिले के साहरघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत सलेमपुर पंचायत के पहीपुरा गांव में वार्ड नंबर 1 और 2 के लोगों में एक अबारा पागल कुत्ते का आतंक से लोगों में दहशत व्याप्त है। अवारा पागल कुत्ते ने गांव में बूढ़े, बच्चे से लेकर नौजवानों को काट कर घायल कर दिया है। कुत्ते के काटने से घायल 11 लोगों का इलाज पंचायत भवन पर कैंम्प लगाकर चिकित्सा टीम के द्वारा किया जा रहा है। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए डॉक्टरों को बुलाकर पंचायत भवन पर ये कैंम्प लगाकर ईलाज और इंजेक्शन दिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पागल कुत्ता सलेमपुर पंचायत के पहीपुरा गांव में कहीं बाहर से आ पहुंचा है और एक-एक कर 11 लोगों को काटकर घायल कर दिया। स्थानीय लोगों ने उक्त हमलावर पागल कुत्ते को मार पीटकर गांव से बाहर भागा दिया है। कुत्ते ने प्रीति कुमारी 11 वर्ष, सोफी पासवान 55 वर्ष,ब्रह्मदेव महतो 45 वर्ष,शंकर महतो 50 वर्ष,विकाश कुमार यादव 30 वर्ष,रामरूप यादव 55 वर्ष,अक्ल गौड़ी 60 वर्ष,प्रिंस कुमार 10 वर्ष सहित कई लोगो को काटकर घायल कर दिया है। सभी घायलों को आनन-फानन में पंचायत भवन पर लाया गया जहां चिकित्सकों ने सभी घायलो को इंजेक्शन दिया और ईलाज किया गया।




