रिपोर्ट – ऋषभ कुमार!
वैशाली। जिले के सदर थाना क्षेत्र के चंद्रालय घाट पर नहाने के दौरान नदी में डूबने से 70 वर्षीय एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई घटना की सूचना मिलते हैं मौके पर पहुंची सदर थाने की पुलिस ने शव कोअपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दी है और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है वहीं मृतक की पहचान चंद्रालय गांव निवासी शिव दुलार पासवान के 70 वर्षीय पुत्र ज्योति पासवान के रूप में हुई है मिली जानकारी के अनुसार ज्योति पासवान रोज की तरह आज भी नदी नहाने गए थे लेकिन काफी देर तक वह लौटकर नहीं आए इसके बाद परिजनों ने इनका खोज भी शुरू किया परिजन खोजते खोजते नदी घाट पहुंचे तो इनका कपड़ा नदी किनारे मिला इसके बाद स्थानीय गोताखोरों द्वारा नदी में खोज भी शुरू की गई काफी खोजबीन के बाद स्थानीय गोताखोरों ने इनका शव बरामद किया इसके बाद इसकी सूचना स्थानीय सदर थाने को दी गई मौके पर पहुंच सदर थाने की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम हाजीपुर सदर अस्पताल में कराया और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई




