बेगूसराय में अपराधियों ने युवक की गोली मार कर हत्या की!

SHARE:

रिपोर्ट– प्रशांत/नेहा!

बेगूसराय से बड़ी खबर आ रही है अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। पुरा घटना खोदाबंदपुर थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान बरियारपुर पश्चिम वार्ड संख्या-चार निवासी नागेश्वर महतो के 18 वर्षीय पुत्र प्रहलाद कुमार के रूप में की गई है। घटना मंगवार की सुबह में बरियारपुर पश्चिम के मटकोरा से महुआ टोल जाने वाले पगडंडी पथ पर नंदीवन गाछी के समीप शव मिलते ही कोहराम मच गया है। मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद पुलिस को भी सूचना दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना स्थल से चार गोली एवं एक खोखा बरामद किया गया है। फिलहाल खुदाबनपुर थाना अध्यक्ष मिथिलेश कुमार मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रहे हैं। मृतक के परिजनों का कहना है कि बरियारपुर पूर्वी निवासी गुड्डू कुमार द्वारा रात में करीब 9 बजे फोन करके प्रहलाद को बुलाया गया था।
काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परेशान होने किया, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। प्रहलाद के मोबाइल पर भी संपर्क नहीं हो पा रहा था। सुबह में जब लोग नंदीवन की तरफ बहियार जा रहे थे तो शव देखा। इसके बाद गांव वालों और परिजनों को इसकी जानकारी मिली। बताया जा रहा है कि प्रहलाद दो भाइयों में छोटा था और क्षेत्र के छुटभैया बदमाशों और शराब कारोबारी के संपर्क में रहता था। फिलहाल हत्या के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं पुलिस सभी पहलुओं पर छानबीन कर रही है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि जल्द हीं घटना का उद्भेदन कर लिया जाएगा।

Join us on:

Leave a Comment